फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता गौरव प्रतीक ने स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय का किया अवलोकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय अब देश-दुनिया से पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। शनिवार को मुंबई से पहुंचे फिल्म अभिनेता गौरव प्रतीक ने संग्रहालय की छह नंबर फिल्म गैलरी का अवलोकन किया। गैलरी को बेहतरीन बताते हुए कहा कि यहां सजाई गई दुर्लभ वस्तुएं वास्तव में ही आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाने का एकमात्र स्थान होगा। साथ ही उन्होंने ग्रामीण संस्कृति व कृषि वाली गैलरी को भी अलौकिक बताया।
विज्ञापन

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता गौरव प्रतीक का ब्यूटीफिकेशन सोसायटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री के साथ अन्य वस्तु दाताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। झांसी निवासी गौरव प्रतीक बॉलीवुड में कई वर्षों से लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने खास तौर से ग्रामीण संस्कृति, कृषि वाली गैलरी के विषय में बताया कि यह गैलरी वास्तव में ही बहुत अलौकिक रूप से तैयार हुई है। जिसमें कृषि और ग्रामीण संस्कृति की सैकड़ों वर्ष पुरानी वस्तुओं को दर्शाया गया है।
भविष्य में इस संग्रहालय को देखने के लिए आने वाले पर्यटक यहां इतिहास से जुड़ी काफी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और युवा पीढ़ी के लिए भी यह संग्रहालय काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के नाम से फिल्म पॉलिसी लागू की है। इससे हरियाणा में फिल्में बनाने वालों को काफी फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणवी फिल्मों को बढ़ावा देने और हिंदी फिल्म बनाने वाले शख्सियतों को हरियाणा की ओर रुख करना चाहिए। इस दौरान विशाल, किशोरी लाल, अजय कुमार, सतीश त्यागी, प्रवीन वर्मा, प्रेम प्रकाश, राम प्रकाश कौशिक, सुलेख कुमार, जिगनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें