फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गाड़ी साइड में लगाने को लेकर झगड़ा, डाक विभाग कर्मी की सिर में लाठी से हमला कर हत्या

Sat, 24 Aug 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बोहला में किसान की हत्या के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में शव का पोस
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बोहला में खेत के पड़ोसी किसान ने गाड़ी हटाने के विवाद में डाक विभाग में बतौर कर्मी पर लाठी से हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकला। परिजनों ने कर्मी को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर पड़ोसी किसान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव बोहला निवासी जसमेर ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह एक निजी विवि में चालक है। वह शुक्रवार देर शाम अपने बड़े भाई भगवान देव (53) के साथ पानी की डिग्गी वाले खेत में खाद डालने गए थे। उनके भाई भगवान देव डाक विभाग में कच्चे कर्मी थे। वह गांव के ही सुनील के खेत को पट्टे पर लेकर खेती करते थे। दोनों भाई गाड़ी लेकर खेत में गए थे। खेत में पहुंचने के बाद गाड़ी को सुनील के भाई कप्तान के खेत के पास खड़ा कर दिया। इसी दौरान कप्तान नशे की हालत में आया और उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। वह गाड़ी हटाने को लेकर गालियां दे रहा था। साथ ही धमकी देने लगा कि उन्होंने उसके भाई की जमीन पट्टे पर किसलिए ली है। वह उन्हें मजा चखाने की धमकी देता रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी को आगे ले जाकर खड़ा कर दिया था।

इसी बीच आरोपी कप्तान ने अचानक हाथ में ली लाठी से उनके भाई के सिर पर वार कर दिया। उसने उनके भाई के सिर के साथ ही कमर व अन्य हिस्सों पर कई वार कर दिए। वह उस समय कुछ दूरी पर थे। जब उन्होंने अपने भाई पर हमला होता देखा तो उन्हें बचाने को भागे। इस पर कप्तान उन्हें भी मारने की धमकी देकर भाग गया। वह अपने परिजनों की मदद से भाई भगवान देव को लेकर खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचे। जहां पर उनके भाई को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने जसमेर के बयान पर कप्तान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीन बच्चों के पिता थे भगवान देव

खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने बताया कि भगवान के पास अपनी दो बीघा जमीन थी। वह खेत पट्टे पर लेकर किसानी करते थे। साथ ही डाक विभाग में भी नौकरी करते थे। उनके पास तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटी व एक बेटा है। उन्होंने बेटी की शादी कर रखी है और दूसरी बेटी दिव्यांग हैं।

शराब लगातार दूसरे दिन बनी हत्या का कारण

गांव भिगान में वीरवार रात हुई हत्या के पीछे भी शराब को कारण बताया गया था। परिजनों ने बताया था कि शराब पीने के दौरान कहासुनी में वारदात को अंजाम दिया गया। अब शुक्रवार रात को भगवान देव की हत्या के मामले में उनके भाई का आरोप है कि आरोपी कप्तान शराब के नशे में था।


गांव बोहला में खेत में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में ग्रामीण की सिर में लाठी से हमला कर हत्या किए जाने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जल्द मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर अरुण कुमार, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें