फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सवारी बैठाने को लेकर झगड़ा, टैक्सी चालक को ईंट-डंडों से पीटा

Mon, 19 Feb 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ चौक पर सवारी बैठाने को लेकर हुए झगड़े की घटना में युवक को पीटते सीसीटीवी में द
विज्ञापन
राई। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित बहालगढ़ चौक पर सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक टैक्सी चालक पर ईको चालक और उसके साथियों ने हमला कर दिया। चालक पर लाठी-डंडे और ईंट से हमला किया गया। वहीं उन्हें दोबारा स्टैंड पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना बहालगढ़ चौक स्थित दुकान पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


गांव दीपालपुर निवासी नरेंद्र ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टैक्सी चालक है। वह बहालगढ़ स्टैंड पर गाड़ी में सवारी बैठा रहे थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से एक ईको गाड़ी आई। इसके चालक ने उनकी गाड़ी से उतार कर सवारी अपनी गाड़ी में बैठा ली। टोकने पर गाली-गलौज करने लगा। कॉलकर 7-8 युवकों को बुला लिया। कार और बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने आते ही उन पर लाठी-डंडे और ईंट से वार करने शुरू कर दिए। वह बचकर हाईवे स्थित मिष्ठान भंडार में घुस गए। वहां भी युवक पहुंच गए और उन्हें बाहर लाकर पीट-पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोग आए तो हमलावर उन्हें दोबारा स्टैंड पर गाड़ी लेकर आने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शिकायत पर बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। इसमें युवक भागकर आता दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीछे से आए युवक उन पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। वह उन पर ईंट फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें