फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानलेवा हमला करने का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गन्नौर के अर्जुनपुरी निवासी सागर है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी युद्धवीर ने बताया कि गांव बेगा निवासी सुल्तान ने 10 फरवरी को बड़ी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका छोटा भाई दीवाना डीआईसीटी गन्नौर में इलेक्ट्रिक कार का काम करता है। वह 9 फरवरी की रात अपनी बाइक से गन्नौर जा रहे थे। चौखी ढाणी के पास पीछे से आई एक बाइक ने उनका रास्ता रोक लिया था। बाइक पर सागर, कपिल व दो अन्य युवक सवार थे। आरोपियों ने उनके भाई पर बर्फ तोड़ने वाले सुएं, पंच, डंडे व राॅड से हमला कर घायल किया था। इससे उनके भाई दीवाना के सिर, छाती, गर्दन व शरीर पर गंभीर चोट आईं थी। इसके बाद हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों सूरज, कपिल, सचिन व सुनील उर्फ देवा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब जांच के दौरान पांचवें आरोपी सागर भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें