फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाला टूटने से खेत में भरा दूषित पानी, ज्वार की फसल खराब

Fri, 05 Jul 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के अनूप नगर स्थित नाला टूटने से खेत में भरे पानी को दिखाते खेत मालिक कृष्ण त्यागी। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। बादशाही रोड पर अनूप नगर के पास एक सप्ताह पहले आई तेज बारिश से नाला टूट गया था। इससे नाले का दूषित पानी साथ लगते एक खेत में भर गया। इससे खेत में लगी ज्वार की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। खेत मालिक की ओर से सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

किसान कृष्ण त्यागी ने बताया कि खेत में उन्होंने ज्वार की फसल उगा रखी थी। उनके खेत के साथ सड़क पर लगता दूषित पानी का नाला गुजर रहा है। पिछले सप्ताह हुई तेज बारिश के कारण नाला अचानक टूट गया और नाले का दूषित पानी उनके खेत में जमा हो गया। नाला टूटे एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह समाधान शिविर में एसडीएम को इसकी शिकायत देकर नाले की मरम्मत करवाने व खेत से पानी निकलवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन


वर्जन

शहर में जो नाले टूटे हुए हैं, उनकी मरम्मत के लिए टेंडर लगाकर जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें