फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चित्रों में दिखी छात्राओं के सपनों के भारत की तस्वीर

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के मोहाना गांव स्थित सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रतियोगि
विज्ञापन
सोनीपत। मोहाना स्थित सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से सशक्त, आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत की कल्पना प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में महिला शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत, तकनीक और परंपरा के संगम तथा सामाजिक समानता जैसे विषयों को प्रमुखता से दर्शाया गया।
विज्ञापन

छात्राओं ने शिक्षित बेटी से समाज में आने वाले बदलाव, स्वच्छ नदियों, हरित गांवों और सौर ऊर्जा के उपयोग को चित्रों के माध्यम से उकेरा। प्रदर्शनी के जरिए उन्होंने देश के भविष्य को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान स्कूल के पास बास्केटबॉल मैदान विकसित करने, वेस्टवॉटर के बेहतर प्रबंधन और विद्यालय परिसर के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्राचार्य सुनीता कादयान, सरपंच नरेंद्र महला, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन युद्धविंद्र सिंह और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें