फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 : 04 बजे लक्ष्मी पूजा का योग

Wed, 11 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से एक दिन पहले ही पूरा जिला उम्मीदों की रोशनी से नहाया नजर आया। मकान, दुकान हो या प्रतिष्ठान, सब दीपोत्सव के स्वागत के लिए सज हुए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को छोटी दिवाली पर दिनभर खरीदारी और साज-सज्जा का दौर चला, वहीं देर शाम घरों में दीपों की जगमग से मन प्रफुल्लित नजर आए। अब बुधवार को दिवाली पर्व पर लड़ियों की रोशनी और दीपों की जगमग में  उम्मीदों की लौ रोशन होगी। शाम सात बजकर चार मिनट पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ योग रहेगा।

मंगलवार को पटाखा मार्केट में भी काफी लोग पहुंचे थे, हालांकि दाम अधिक होने के चलते खरीदार कम ही थे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर काफी भीड़ देखने को मिली। दिवाली की छुट्टी के चलते हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रही।
विज्ञापन


वहीं, जिले भर में पुलिस की सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहा। सभी थाना प्रभारियों को पहले ही एसपी कार्यालय की ओर से निर्देश मिले थे, इसीलिए अलग-अलग थानों से मुलाजिम सड़कों पर गश्त करते दिखाई दिए। जिले की सीमाओं पर भी विशेष रूप से नाकांबदी की गई है।

बाजारों में रही रौनक
दीपावली का एक दिन शेष होने के चलते मंगलवार को बाजारों में भारी भीड़ रही। सजावटी सामान से लेकर पूजा सामग्री और दीपों की जमकर खरीदारी हुई। शहर के मुख्य बाजार कच्चे क्वार्टर में अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह जल्द ही दुकानें खुल गई थी।

रेलवे स्टेशन पर चलाया अभियान
अंबाला छावनी से आई स्क्वायड टीम के नेतृत्व में राजकीय रेलवे पुलिस ने सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली पैसेंजर सुपरफास्ट ट्रेनों, यात्रियों और रेलवे स्टेशन के अन्य हिस्से की चेकिंग की गई। स्क्वायड टीम प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि आईपीएस राकेश कुमार एसपी रेलवे के आदेशानुसार त्योहारों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी सोनीपत प्रभारी राजकुमार ने बताया कि अभियान दिन-रात चलाया जा रहा है।

बसों के बढ़ाए चक्कर
दीवाली पर्व को लेकर रोडवेज प्रशासन की ओर से चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद की गईं। दिवाली के दिन भी रोडवेज की बसों का इसी तरह आवागमन जारी रहेगा। जीएम जयपाल राणा का कहना है कि यात्रियों को सुविधा देना रोडवेज का काम है।

पटाखों के भाव ज्यादा, बिक्री कम
सोनीपत शहर में इस बार प्रशासन की ओर से सेक्टर-23 के खाली ग्राउंड व सेक्टर-15 स्थित गेटवे स्कूल के पास खाली ग्राउंड में लगाया गया। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पटाखों के दामों पर करीब 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिससे लोग पटाखों की खरीद कम कर रहे हैं। दूसरा, इस बार पटाखा मार्केट ऐसे स्थान पर है, जहां लोगों का आना-जाना कम है।

शाम को सात बजे बाद लक्ष्मी पूजा का अति शुभ योग
पंडित कृष्ण गौड़ ने बताया कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। शाम को सात बजकर चार मिनट से लक्ष्मी पूजा का अति शुभ योग है। विशेष विधि-विधान से पूजा से माता लक्ष्मी विशेष तौर पर प्रसन्न होती है।
विज्ञापन


छोटी दीपावली पर भी बड़ी सेल
गोहाना। छोटी दीपावली के अवसर पर जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे बाजारों की भीड़ में इजाफा होता गया। लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, मोमबत्ती, झालर, दीप सहित पर्व से संबंध अन्य सामान की खरीदारी की। फूलों की दुकानों को भी सुंदर तरीके से सजाया गया था। शाम होते ही लोगों ने देवी-देवताओं की पूजा कर घरों के बाहर मोमबत्ती व दीये जलाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें