दीपावली के त्योहार अब नजदीक आ गया है। ऐसे में ग्राहकों को खरीददारी के लिए आकर्षित करने के लिए लाइटिंग व सजावटी सामान की दुकानें सज गईं हैं।
दुकानदारों को उम्मीद है रोशनी का त्योहार लोग इस बार भी उत्साह के साथ मनाएंगे। सजावटी सामान से लेकर सर्राफा की दुकान तथा लाइटिंग की काफी तरह की वैराइटी मार्केट में आ चुकी है।
नहीं आया कीमतों में बदलाव
गिफ्ट शॉप के मालिक ओमप्रकाश मिगलानी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार फैंसी व सजावटी सामान के रेट नहीं बढ़े है। चाइना का माल भी पुराने रेट पर बाजार में बिक रहा है। दुकानदारों ने सामान का स्टॉक इस बार पहले जितना नहीं किया है।
आइटम रेट
प्लास्टिक के फूल 15 से 80 रुपये लड़ी
बुके 30 से 500 रुपये
लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां 50 से 300 रुपये
झूमर 80 से 300 रुपये
लड़ियां नहीं, मोमबत्ती के बढ़े रेट
इलेक्ट्रोनिक शॉप के मालिक राकेश ने बताया कि बाजार में चाइनीज लड़ियों के अलावा रंग बिरंगे बल्ब, घूमने वाला बल्ब और ऊं, सथिया, शुभ दीपावली, श्रीगणेशायनम समेत कई धार्मिक चीजें इलेक्ट्रॉनिक आइटम के रूप में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि सारा माल चाइना से आता है, इसलिए रेट नहीं बढ़े हैं। हां, मोमबत्ती जो दस से 50 रुपये तक का डिब्बा आता है, उनके दामों में 25 प्रतिशत कीमत बढ़ गई है।
आइटम रेट
चाइनीज लड़ियां 20 से 300 रुपए
शिवलिंग, अन्य फैंसी सामान 50 से 100 रुपये
मोमबत्तियां 10 से 50 रुपये
जैल वाले दीपक 20 से 50 रुपये
चांदी के पुराने सिक्कों की डिमांड ज्यादा
सर्राफा व्यापारी महेंद्र वर्मा ने बताया कि चांदी की मूर्तियां, सिक्कों व नोट की डिमांड हमेशा दीपावली पर रहती है। इस बार चांदी व सोने के भाव में पांच सौ किलो व सोने में पांच सौ रुपये दस ग्राम से ज्यादा का फर्क नहीं है। ग्राहक नए चांदी के सिक्कों की बजाय पुराने की डिमांड कर रहा है, जो आजादी से पहले मुद्रा के रूप में चला करते है। यह सिक्के रोहतक व दिल्ली से मंगवाकर दिए जाते हैं। अब धनतेरस पर ही अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
चांदी का नया सिक्का 350 रुपये
चांदी का पुराना सिक्का 550 रुपये
चांदी की गणेश, लक्ष्मी जी की मूर्तियां 300 रुपये से शुरू