फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिनभर बंद रही खाद, बीज व कीटनाशक की दुकान, रात को हड़ताल स्थगित

Tue, 08 Apr 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत स्थित बीज मार्केट में बंद की गई दुकानें। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार की तरफ से लागू किए गए बीज संशोधन विधेयक 2025 के विरोध में बीज मार्केट के दुकानदारों ने सुबह एक सप्ताह की हड़ताल की घोषणा कर रोष जताने के बाद रात को इसे स्थगित करने का फैसला लिया। अब मंगलवार को बीज, खाद और कीटनाशकों की दुकान खुलेंगी।
विज्ञापन


जिला कीटनाशक एसोसिएशन के प्रधान संजय सिंगला बीज मार्केट एसोसिएशन सोनीपत के प्रधान सतीश बिन्नी ने सोमवार रात को बताया साप्ताहिक हड़ताल को स्थगित कर दिया गया। कुरुक्षेत्र में हुई बैठक में बनाए गए 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोरे के बाद इसे लेकर सरकार के प्रतिनिधि व बिल से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में इस विवाद को निपटाने की कोशिश की जाएगी। जिसके बाद हरियाणा खाद, बीज, पेस्टीसाइड संगठन ने फैसला किया है कि 16 अप्रैल तक हड़ताल स्थगित रहेगी। मंगलवार से सभी दुकानों को खोला जाएगा।

सोनीपत स्थित बीज मार्केट में बंद की गई दुकानें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें