गन्नौर। बड़ी रोड स्थित खीर खाना पीर के निकट चार लोगों ने मिलकर दो महिलाओं की पिटाई कर दी। बीच-बचाव में उतरे महिला के भाई को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घायल ने मामले की शिकायत गन्नौर थाना पुलिस को दी।
गांव लल्हेड़ी कलां निवासी जगमोहन ने बताया उनकी बहन अंजू बड़ी रोड गन्नौर में खीर खाना पीर के निकट रहती है। 8 मार्च को वह अपने परिवार के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर बहन अंजू के घर होली पर्व मनाने गए थे। जब अपनी बहन के घर पर पहुंचे तो वहां गली में बिहार के मधेपुरा जिले के गांव पतोड़ी फिलहाल माई चंद कॉलोनी के पिंटू, सनोज, खीर खाना पीर निवासी शमशेर व पटेल नगर निवासी संदीप यादव उसकी बहन अंजु और प्रियंका की पिटाई कर रहे थे। जब उन्होंने मौके पर जाकर बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पड़ोस के लोगों के बीच बचाव करने पर सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। गन्नौर थाना पुलिस ने जगमोहन की शिकायत पर पिंटू, सनोज, शमशेर व संदीप यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।