फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 12वीं कक्षा गृह विज्ञान की परीक्षा में पकड़े 3 नकलची

Fri, 10 Mar 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के शिक्षा बोर्ड के दावे फेल हो रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा के आसान समझे जाने वाले गृह विज्ञान विषय के पेपर में भी तीन परीक्षार्थियों को उड़नदस्ता टीमों ने नकल करते पकड़ा। पकड़े गए परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं को नकल रहित संचालित करने के लिए बेहतर प्रयास किए। इसके लिए प्रश्नपत्रों पर बार कोड लगाए गए। वहीं परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए, ताकि नकल के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके। इसके बावजूद नकल के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वीरवार को 12वीं कक्षा के गृह विज्ञान विषय के पेपर में उड़नदस्ता टीमों ने तीन नकलची पकड़े। इनमें दो गोहाना के महमदपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर और एक खरखौदा में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पकड़ा। तीनों परीक्षार्थियों के यूएमसी बनाए गए।
बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा
शिक्षा बोर्ड व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास के बावजूद परीक्षा केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुक रहा। नकल रहित परीक्षा संचालित करने के दावों के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नकल का खेल चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक नजर आया। धारा 144 लागू होने के बावजूद परीक्षा केंद्रों के बाहर युवाओं का जमावड़ा लगा रहा। बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, लेकिन युवाओं को दीवार पर चढ़ने से रोकने के लिए पुलिसकर्मी नजर नहीं आए।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान वीरवार को 12वीं कक्षा का गृह विज्ञान विषय का पेपर हुआ। जिसमें तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा। पकड़े गए नकलचियों के यूएमसी बनाए गए। बोर्ड परीक्षा में नकल किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महेश कुमार, बोर्ड अधीक्षक, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें