फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता करने की शपथ ली

Sun, 02 Aug 2026 04:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - राजकीय महिला महाविद्यालय में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ लेते हुए शिक्षक और छात्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में रविवार को नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने नशे के खिलाफ जागरूकता करने की शपथ ली।
डॉ. एकता वशिष्ठ ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आज नशे के खिलाफ जो बिगुल बजाया है उसमें हमारी भारत वर्ष की बेटियां नशे के खिलाफ कंधा से कंधा मिलाकर इसको परास्त करने का कार्य करेगा। नशा मनुष्य का शारीरिक, आर्थिक, मानसिक और सामाजिक स्तर गिराता है। नशा धीरे-धीरे शरीर को खत्म कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनुष्य को नशे से दूर रहकर समाज के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। प्रोफेसर शमशेर भंडेरी ने बताया कि हरियाणा आर्य वीरों की धरती है, जहां पर पहले प्रत्येक घर में यज्ञ होता था। मनुष्य अपने बुरे विचारों की आहुति यज्ञ में डाल देता था, जिससे नव संस्कारों का उदय होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें