फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही ने युवक पर लगाया कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही ने एक युवक पर उसके कमरे में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सिपाही के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला सिपाही ने पुलिस को बताया कि वह युवक को करीब एक वर्ष से जानती है। उनके बीच जान-पहचान थी। हालांकि कुछ दिन पहले उनका मनमुटाव हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके मना करने के बावजूद आरोपी रात करीब साढ़े 12 बजे उसके कमरे में आ गया। आरोपी के खटखटाने पर उसने दरवाजा खोला। आरोपी ने उसे पकड़ लिया और अंदर ले जाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी संदीप ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला सिपाही आरोपी के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर ठोस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें