फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पति से तंग आकर पत्नी ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 25 Jul 2023 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव गोरड़ की विवाहिता ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक ले जाय गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मां ने अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़िक कर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव मकड़ौली कलां निवासी रेखा ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मोनिका की शादी वर्ष 2013 में गांव गोरड़ निवासी विकास के साथ हुई थी। दामाद बेटी के साथ मारपीट करता था। शराब के नशे में वह बेटी को प्रताड़ित करता था। गत दिनों उसने मारपीट कर बेटी का हाथ तोड़ने के साथ उसे घर से निकाल दिया था। दामाद लगातार उसे प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर बेटी ने जहर निगल लिया। उसे उपचार के लिए पीजीआई, रोहतक में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रेखा की शिकायत पर विकास के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मोनिका के दो बेटे हैं। खरखौदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि विवाहिता की जहर खाने से मौत हो गई है। उसकी मां ने दामाद पर बेटी को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें