फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धोखाधड़ी से तंग भवन निर्माण ठेकेदार ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Sat, 05 Oct 2024 04:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-12 स्थित इशान सोसाइटी में भवन निर्माण ठेकेदार ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने साझेदार के साथ ही सोसाइटी के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उनके बेटे के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद स्थित वैभव खंड इंदिरापुरम हॉल में ग्रेटर नोएडा आम्रपाली लेजर पार्क क्षेत्र निवासी दिनेश दिवान के के बेटे तुषार दिवान ने बताया कि उनके पिता भवन निर्माण ठेकेदार थे। वह सेक्टर-12 में ईशान सोसाइटी में 11 मंजिला भवन बना रहे थे। उन्होंने द्वारका (दिल्ली) निवासी सनातन लेंका के साथ मिलकर ठेका ले रखा था। यह ठेका 1 फरवरी, 2021 को लिया था।
तुषार ने बताया कि उनके पिता ने उसे व उनकी मां मंजू को बताया था कि उनके साझेदार सनातन लेंका व सोसाइटी के पदाधिकारी शेयर मार्केट का काम करते हैं। सनातन लेंका ने एक और सोसाइटी बनाने के लिए द्वारका में उनके साथ ठेका लिया था। उसमें भी उनसे 70 लाख की धोखाधड़ी की थी। अब सेक्टर 12 में भी धोखाधड़ी की और रुपयों का गबन किया था।वीरवार देर शाम उन्हें उनके पिता के आत्महत्या करने के का पता लगा था। उनके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें आरोपियों के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले को लेकर शिकायत मिली है। मृतक के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में हर पहलू पर जांच की जाएगी।

राजपाल सिंह, एसीपी (अपराध)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें