फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दहेज प्रताड़ना से तंग आ कर विवाहिता ने लगाया फंदा, आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: अन्नू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गन्नौर। गांव खिजरपुर अहीर माजरा में एक विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और बाद में शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जींद के गांव बिशनपुरा निवासी अन्नू (28) की शादी 10 फरवरी 2023 को दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत अहीर माजरा निवासी बृजेश के साथ हुई थी। अन्नु डी-फार्मा कर चुकी थी और आगे भी पढ़ाई कर रही थी। पिता सुनील कुमार के अनुसार शादी के बाद से ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। उन्होंने पैसों की मांग पूरी करने की कोशिश भी की, लेकिन प्रताड़ना जारी रखी। नवंबर 2024 में अन्नु को उन्होंने मायके बुला लिया था। दिसंबर में बृजेश के चाचा के भरोसा देने पर उन्हें फिर से ससुराल भेज दिया था। बुधवार सुबह अन्नु ने कॉल कर बताया था कि बीती रात पति बृजेश ने उन्हें घर से पैसे लाने को लेकर प्रताड़ित किया और निर्वस्त्र कर कमरे से बाहर निकाल दिया। जब उन्होंने सास, ससुर और ननदों से मदद मांगी तो उन्होंने भी बृजेश का ही साथ दिया। दोपहर उन्हें सूचना मिली कि अन्नु की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शव छत के पंखे से लटका था। अन्नु के पिता ने पति बृजेश, सास बाला देवी, ससुर राज सिंह, दो ननद के खिलाफ गन्नौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

-
पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीरवार को सुबह अन्नु के शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शव लेकर गांव बिशनपुरा लौट गए। गांव में ही अन्नु के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



पुलिस ने शिकायत पर तुरंत केस दर्ज कर लिया था। कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी ब्रिजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- एएसआई जयबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना गन्नौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें