फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बेटी संग कई बार किया दुष्कर्म, शिक्षक की मदद से दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के गांव में रिश्तों को कलंकित कर पिता ने अपनी मासूम बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पिता की ज्यादती के बारे में बेटी ने मां को बताया तो मां ने उसे ही डराकर चुप करा दिया। बच्ची ने इसके बाद मामले से अपनी शिक्षक को अवगत कराया। शिक्षक की सहायता से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के गांव स्थित राजकीय स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने अपनी शिक्षक को बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। वह उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। उसका पिता उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता है। उसकी मां और बड़ा भाई जब बाहर चले जाते है तो उसका पिता उसे अपनी हवस का शिकार बनाता है। जब मां को इस बारे में बताया तो मां ने भी उसे डरा धमकाकर चुप करा दिया। छात्रा की बात सुनकर टीचर ने उसकी मदद के लिए मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने टीचर के बयान पर आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 376 (3) व 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
चौथी कक्षा से करता है गलत काम
शिक्षक ने पुलिस को बताया है कि आरोपी का परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहता था, जहां पर आरोपी पिता बच्ची संग तब से गलत काम करता आ रहा है जब वह महज चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बच्ची संग छेड़खानी के साथ दुष्कर्म भी किया गया था।
विज्ञापन

खरखौदा से सदर थाने के गांव में आकर रहने लगा
शिक्षक ने बताया कि छात्रा ने उसे बताया कि जब खरखौदा के गांव में रहते थे तब से उसका पिता गलत काम कर रहा है। इस मामले को लेकर उसने विरोध जताया था। पिछले साल यह मामला गांव की पंचायत में उठा था। जहां पर पंचायत स्तर पर ही मामले को निपटा दिया गया। उसके बाद आरोपी अपने गांव से परिवार के साथ सदर थाने के गांव में आकर रहने लगा। यहां आने के बाद आरोपी की पत्नी मेहनत मजदूरी करने लगी तो आरोपी अक्सर अपनी बेटी को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम करने लगा था, जिससे तंग आकर ही उसने टीचर का बताया था।
जांच की जा रही है
स्कूल शिक्षक के बयान पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रहा है। जल्द पूरे मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

रमेशचंद्र, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें