सोनीपत। राई थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी तस्लीम निवासी जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी छह बच्चों का पिता है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 अप्रैल को एक महिला ने शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ तस्लीम ने दुष्कर्म किया है। उक्त मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद