फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पिटाई से पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Sat, 07 Dec 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो नंबर-14मृतक इंद्रजीत का फाईल फोटो।
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव राता कला में शुक्रवार रात बरात में झगड़ा हो गया। इससे 56 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र प्रशांत की शिकायत पर करीब 6 नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव राता कला निवासी प्रशांत ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि ताऊ सत्यपाल के लड़के की शादी थी। बरात अटेली क्षेत्र के गांव कलवाड़ी गई थी। बरात में डीजे पर नाचते समय पिता इंद्रजीत के साथ नवीन और अमरीत के साथ झगड़ा हो गया। बीच बचाव कर मामला झगड़ा खत्म करा दिया गया, लेकिन जब वे कार से गांव आ रहे थे तो रास्ते में अमरीत, अभिषेक, अमित, देवेंद्र, नवीन और अनूप ने इंद्रजीत सिंह को रोक लिया और लाठी- डंडों से पीटने लगे।
बताया जाता है कि इस बीच इंद्रजीत का बेटा निकेश भी आ गया। इस झगड़े में इंद्रजीत और निकेश को गंभीर चोट लगी। परिजन उनको उपचार के लिए अटेली सीएचसी में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने इंद्रजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं निकेश की हालत गंभीर होने पर उसको प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि निकेश को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें