फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने पिता-पुत्र गांव खेड़ी दहिया निवासी कृष्ण और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर अजमेर ने बताया कि खेड़ी दहिया के दीपांशु ने 1 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे वह अपने दोस्त शमशेर निवासी ककरोई के साथ गांव के शिव मंदिर जा रहे थे। मंदिर चौक पर कृष्ण, हिमांशु और कृष्ण की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर कृष्ण ने कुल्हाड़ी से दीपांशु के सिर पर वार कर दिया। बीचबचाव करने आए दोस्त शमशेर के सिर पर भी कुल्हाड़ी से वार किया जबकि कृष्ण की पत्नी और हिमांशु ने डंडों से पिटाई की। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कृष्ण और हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से कृष्ण को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हिमांशु को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें