झज्जर। एमआर स्कूल हसनपुर में लड़कों की 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता माध्यमिक स्कूल निदेशालय हरियाणा के निर्देशन में हुई। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र कुमार के मार्गदर्शन में यह तीन दिनों तक चली।
प्रतियोगिता में अंडर-14 में फतेहाबाद, अंडर-17 में रोहतक और अंडर-19 में हिसार की टीमें चैंपियन बनीं। सभी विजेता टीमों ने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंद्र कुमार और डीपीसी झज्जर अनिल कुमार मौजूद रहे। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी जय कुमार कौशिक भी उपस्थित थे।
एमआर ग्रुप के निदेशक सोमबीर कोड़ान ने विजेता टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए। इस दौरान एईईओ झज्जर प्रेम चंद, बीईओ झज्जर सुनीता मल्हान सहित कई अन्य अधिकारी और कोच भी उपस्थित रहे।
इंसेट
विभिन्न वर्गों के परिणाम
अंडर-14 सेमीफाइनल में फतेहाबाद ने झज्जर को 2-1 से हराया। रोहतक ने फरीदाबाद को 7-2 से हराया। फाइनल में फतेहाबाद ने रोहतक को 6-3 से हराकर खिताब जीता। अंडर-17 के सेमीफाइनल में रोहतक ने हिसार को 7-4 से हराया। फाइनल मुकाबले में रोहतक ने फतेहाबाद को 3-2 से हराकर प्रतियोगिता का चैंपियन बना। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में हिसार ने पंचकूला को 8-1 से हराया।