फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हटाए गए संविदा सफाई कर्मियों के समर्थन में अनशन जारी

Sun, 19 Oct 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 01: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में धरने पर नारेबाजी करते संविदा सफाई कर्मी। स्रोत: मंच
विज्ञापन
सोनीपत। हटाए गए संविदा सफाई कर्मियों के समर्थन में नगर निगम कार्यालय में मुकेश कर्मा का अनशन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच का धरने का यह 18वां दिन था।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक ने कहा कि मुकेश कर्मा के अनशन पर बैठे हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन प्रशासन ने हटाए गए कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। इसकी वजह से संविदा कर्मियों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी सुध नहीं ली गई तो बाकी कर्मचारी भी अनशन शुरू कर देंगे। उपप्रधान रविंद्र ने बताया कि शुक्रवार को बली सेना से राष्ट्रीय अध्यक्ष जसविंदर पहलवान व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट राज्य मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि जल्द उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान सावन, युधिष्ठिर, कश्मीरी, सुरेश, रितेश, सुनीता, जगबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें