फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को सिखाए जाएंगे मल्टी क्रॉप तकनीक के गुर

Tue, 14 May 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने की कवायद में जुटे कृषि विभाग ने किसानों को प्रशिक्षण देने का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब विभाग 29 मई को झिंझौली गांव में स्थित सूर्या फाउंडेशन केंद्र में प्राकृतिक खेती पद्धति के तहत मल्टी क्रॉप तकनीक का प्रशिक्षण किसानों को देगा। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सोनीपत जिले में मौजूदा समय में करीब 350 एकड़ भूमि में प्राकृतिक खेती के मॉडल प्लाट तैयार हो चुके हैं। विभाग ने अब सोनीपत में गुजरात की तर्ज पर मल्टी क्रॉप खेती पद्धति के तहत प्राकृतिक खेती करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। जिसके तहत एक समय में किसान एक खेत में ही दो या दो से अधिक फसलों का उत्पादन कर पाएंगे। जिसे लेकर ही प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें