फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11 करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, 60 फीसदी हुआ काम

Tue, 14 May 2024 09:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बिजली निगम की तरफ से 11 करोड़ रुपये की लागत से शहर व गांवों में 1800 नए खंभे लगाए जा रहे हैं। साथ ही 280 किलोमीटर क्षेत्र में पुराने एवं जर्जर तारों को बदला जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार 60 फीसदी काम पूरा हो चुका है। बाकी काम दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध होगी।
विज्ञापन



गोहाना क्षेत्र में लोड बढ़ने पर पुरानी व जर्जर तारों में स्पार्किंग होती है और हादसे होने का भय बना रहता है। उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद बिजली निगम की तरफ से लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 1800 नए खंभे लगाए जा रहे हैं। वहीं चिह्नित की गई 280 किलोमीटर क्षेत्र की पुराने एवं जर्जर लाइनों के तार बदले जा रहे हैं। इसके अलावा 40 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को 100 केवीए से 200 केवीए किया जाएगा। इससे शहर में ओवरलोड की समस्या भी खत्म हो जाएगी। वहीं उपभोक्ताओं को अघोषित कटों से छुटकारा मिल सकेगा।



बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता राज सिंह ने बताया कि बिजली की लाइनों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए 1800 अतिरिक्त खंभे लगेंगे। पुराने तारों को बदला जाएगा और कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों को बदलकर अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। यह काम दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें