फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को आधुनिक खेती और कृषि उत्पादों के विपणन के गुर बताए

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव फरमाना में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर के दौरान उप​स्थित किसान। स्राेत: सोसाइ
विज्ञापन

विज्ञापन
खरखौदा। कर्मयोगी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से बुधवार को गांव फरमाना में उन्नत किसान प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बागवानी, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण और फसल विविधीकरण से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई।
निफ्टम के पुष्कर दत्त और डॉ. विजय ने खाद्य प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और पैकेजिंग के जरिए कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि उपज के प्रसंस्करण से किसान बेहतर दाम हासिल करने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

डेयरी एवं पशुपालन विभाग के डॉ. ललित शर्मा ने पशु स्वास्थ्य, पोषण, डेयरी प्रबंधन और वैज्ञानिक देखभाल पर चर्चा की। मनौली के किसान दिनेश चौहान ने बेबी कॉर्न, स्वीट कॉर्न और एफपीओ से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने फसल विविधीकरण और सामूहिक खेती के फायदे बताए।
विज्ञापन

जयदर्थ चौहान और सत्यवीर सिंह दहिया ने सतावरी की खेती के अनुभव साझा करते हुए इसके फसल प्रबंधन और वैकल्पिक खेती की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में बीडीकेएसडी समिति के उपप्रधान महेंद्र दहिया, जयदेव दहिया और सोसाइटी के प्रधान जयदीप फरमाना मौजूद रहे। विनीत शर्मा, अशोक दहिया, विनोद खत्री, जितेंद्र गहलावत, अजय गहलावत, अनुराग गहलावत और नरेंद्र गहलावत ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें