फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को पर्यावरण-अनुकूल खेती के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव माहरा में जागरूकता ​शिविर के दौरान किसानों को जानकारी देते अ​धिकारी। स्रो - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से गांव माहरा में जागरूकता शिविर लगाया। इसमें किसानों को मिट्टी व जल संरक्षण, स्वच्छता, पेयजल और कीटनाशकों के सुरक्षित एवं संतुलित उपयोग की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव प्रचेता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में कृषि विभाग के दीपक शर्मा, नितिन और बीटीएम ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों डॉ. संदीप आंतिल, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. जोगेंद्र सिंह और डॉ. जेएस बामल ने अनावश्यक कीटनाशकों के इस्तेमाल से मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव बताए।
किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता विकास सैनी ने ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता और नालसा की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने साइबर फ्रॉड के मामलों में फ्रीज राशि को डिफ्रीज कराने तथा समय पर संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करने के संबंध में भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें