फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाना चाहिए

Sat, 15 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से शनिवार को गांव मोड़ी में अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत गेंहू खेत दिवस का आयोजन किया गया। किसानों को गेंहू की अच्छी पैदावार के लिए उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत कराया गया। बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के उपाय बताए।
विज्ञापन

केंद्र के वरिष्ठ संयोजक व कीट वैज्ञानिक डाॅ. जयलाल यादव ने कहा कि जिले के किसान गेंहू फसल की अच्छी पैदावार ले रहे हैं, लेकिन फसल उत्पादन की उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाने में पीछे हैं। डाॅ. नरेंद्र यादव ने बताया कि किसानों को उन्नत कृषि क्रियाओं को अपनाना चाहिए, ताकि गेंहू के उत्पादन को और अधिक बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें