फोटो 01: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल कार्यालय में उप-अधीक्षक राजेश कुमार को अपना मांगपत्र सौं
खरखौदा। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू नहीं होने से परेशान किसानों ने शुक्रवार को उपमंडल कार्यालय में उप अधीक्षक राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग की।
किसान संदीप, राजकुमार, धर्मबीर, बलराज, जसबीर, बलवान, जिंदर का कहना है कि खेतों में अब बाजरे की कटाई हो चुकी है। किसान बाजरे को लेकर मंडी में आए हुए हैं लेकिन सरकारी खरीद नहीं हो रही है।
पहले तो किसान ने मौसम की मार झेली और बारिश अधिक होने से ज्यादातर फसल खराब हो गई। रही-सही फसल को किसान काटकर अब मंडी में लेकर पहुंचे तो अब उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है। किसानों ने मांग की है कि उनके बाजरे की खरीद को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
अनाज मंडी में खरीद एजेंसी आई हुई हैं लेकिन किसानों को बाजरे को लेकर बनाए गए नियमों को पूरा करना होगा। पूरी तरीके से बाजरा सूखा व तय सीमा में काले दाने होने चाहिए। मंडी में करीब 111 मीट्रिक टन बाजरा पड़ा हुआ है। -सुरेश खोखर, सचिव, मार्केट कमेटी
संंवाद