फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चीनी मिल चालू करने के लिए किसानों का प्रदर्शन

Wed, 03 Dec 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02: सोनीपत में गोहाना रोड पर पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय जाते गन्ना उत्पादक किसान। संव
विज्ञापन
सोनीपत। चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू नहीं होने और अन्य मांगों को लेकर गन्ना उत्पादक किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। किसान छोटूराम धर्मशाला से गोहाना रोड तक पैदल मार्च करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों ने मिल के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान किसानों को डीसी सुशील सारवान ने 4 दिसंबर को पेराई शुरू करने का आश्वासन दिया।
भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पहल ने बताया कि किसान कई बार चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर सरकार से लेकर अधिकारियों तक मिल चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार की ओर से उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल पक चुकी है। चीनी मिल में पेराई शुरू नहीं होने की वजह से गन्ने की कटाई व छिलाई शुरू नहीं हो पाई है। लघु सचिवालय में किसानों ने उपायुक्त के सामने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
किसानों का यह भी आरोप है कि चीनी मिल में मशीनों की रिपेयरिंग के टेंडर में घोटाला हुआ है। घोटाले में अधिकारी से लेकर मंत्री तक शामिल हैं। इसी कारण हर साल नवंबर में चालू होने वाली मिल अभी तक बंद है। इसकी वजह से किसानों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें