फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जुलाई को सांसदों के आवास पर प्रदर्शन, 22 जुलाई को संसद कूच करेगा किसानों का जत्था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से बातचीत का रास्ता नहीं खुलता देखकर आंदोलन तेज करना शुरू कर दिया है। इसके तहत सांसदों के आवास पर प्रदर्शन से लेकर संसद कूच तक की योजना बनाई गई और संसद पर प्रदर्शन करके सरकार पर दबाव बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई। जिसके बाद किसान मोर्चा के सदस्य बलबीर सिंह राजेवाल, गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। उससे पहले 17 जुलाई को विपक्षी पार्टियों के सांसदों को एक चेतावनी पत्र देंगे कि संसद में चुप्पी तोड़ों या कुर्सी छोड़ो। इसके अलावा भाजपा व सहयोगी दलों के सांसदों के यहां प्रदर्शन किया जाएगा और उनको भी किसानों के पक्ष में खड़े होने के लिए कहा जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि 19 जुलाई को संसद सत्र शुरू होगा तो 20 व 21 को छुट्टी है। इसके बाद 22 जुलाई को सभी संगठनों के पांच-पांच पदाधिकारियों का जत्था संसद जाएगा, जिसमें 200 से ज्यादा किसान होंगे। यह सभी कुंडली बॉर्डर से बस में सवार होकर संसद पर जाएंगे। वह संसद के बाहर बैठकर प्रदर्शन करेंगे और वहां विपक्षी पार्टियों के सांसदों से सरकार को घेरकर हंगामा करने व कानून रद्द कराने की मांग करेंगे। यह सिलसिला लगातार तब तक चलेगा, जब तक संसद का सत्र चलता रहेगा। किसान नेताओं ने कहा कि 8 जुलाई को पहले ही डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में नेशनल हाईवे व स्टेट हाईवे के किनारे खड़े होकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया था। सभी लोग अपने वाहनों को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सड़क किनारे खड़ा करके प्रदर्शन करेंगे और उसका बाद में हॉर्न बजाएंगे।
--
पंजाब के सीएम के मोतीमहल का घेराव रद्द किया
पंजाब के संगठनों ने बिजली समस्या को लेकर 6 जुलाई को सीएम के मोतीमहल का घेराव करने का फैसला लिया था। क्योंकि बिजली की सप्लाई 8 घंटे की जगह केवल 4 घंटे रह गई थी। जिसमें सुधार के लिए 5 जुलाई तक अल्टीमेटम दिया गया था। पंजाब के किसान नेताओं का कहना है कि इसमें एक-दो घंटे बिजली आपूर्ति की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए सीएम कैप्टन अमरिंदर के मोतीमहल का घेराव रद्द किया जा रहा है और बिजली सप्लाई दोबारा बाधित होने पर घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

--
आंदोलन का समर्थन नहीं करने वालों का पंचायत चुनाव में बहिष्कार करेंगे
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि हरियाणा में पंचायत चुनाव में भाजपा व जजपा का खुलकर विरोध किया जाएगा। इनके अलावा किसान आंदोलन का सहयोग नहीं करने वाले नेताओं का बहिष्कार करने की अपील की जाएगी। कहा कि टोल प्लाजा व बॉर्डर के धरनों पर किसी भी नेता को मंच साझा नहीं करने दिया जाएगा।
--
पीएम आवास का 6 जुलाई को घेराव करेंगे
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि खोरी गांव में मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है और वहां बिजली-पानी भी काट दी गई है। इसके विरोध में दिल्ली में पीएम हाउस का 6 जुलाई को घेराव किया जाएगा। कहा कि सरकार किसी भी तरह उस समस्या का समाधान कराए। उनके अनुसार अगर मकान तोड़ने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है तो सरकार उस जमीन को खुद लेकर लोगों को अलॉट करें और ऐसा नहीं कर सकती तो अन्य जगह जमीन अलॉट कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें