फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे दो किसानों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन
दौरा पड़ने के बाद किसान कृष्ण को नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाते हुए। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर लगातार कई दिनों से चल रहे धरने पर किसानों की तबीयत बिगड़ रही है। बुधवार को धरने पर दो किसानों की तबीयत बिगड़ गई। साथी किसानों ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी। सूचना के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने किसानों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों किसानों को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

किसान आंदोलन में सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे लुधियाना पंजाब के रहने वाले जसप्रीत को बुधवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण उसे उल्टियां लगने लगी। धरनास्थल पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दी। इसके अलावा राजस्थान के नागौर का रहने वाला कृष्ण कुमार फिलहाल दिल्ली के रूपनगर में रहता है। वह पिछले काफी दिनों से धरने पर डटा हुआ है। धरनास्थल पर बुधवार सुबह उसे दौरा पड़ गया। इस कारण उसे स्वास्थ्य कर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको भी वार्ड में भर्ती करके उपचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें