फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन नहीं मिले तो एमपी व एमएलए के घर डेरा डालो: चढूनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल रहे हैं तो ऑक्सीजन की किल्लत चल रही है। ऐसे में भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अगर कोरोना मरीजों को अस्पताल में बेड व ऑक्सीजन नहीं मिलते हैं तो एमपी व एमएलए के घर डेरा डाल दो। गुरनाम सिंह चढूनी ने बेड व ऑक्सीजन नहीं मिलने के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है जो उनको बीमारी में सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा सकते है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के दर्शनपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच किसानों को अफवाहों से बचकर रहना है। क्योंकि इस संकट के बीच भी किसान आंदोलन काफी मजबूत है और आंदोलन को तोड़ने के लिए किसी भी तरह की अफवाह फैलाई जा सकती है। इसके साथ ही किसानों से एकता बनाए रखते हुए आंदोलन को आगे भी मजबूत करने की अपील की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि मई दिवस को किसान-मजदूर एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों की ऑनलाइन बैठक हुई। कहा गया कि कुंडली सहित सभी मोर्चों पर सांझा कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी किसान नेताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी मामले में पूरी पुष्टि करने के बाद ही अपना मत रखें। इस समय सोशल मीडिया पर खूब अफवाह फैलाई जा रही है और उनकी सच्चाई का पता किए बिना किसान नेताओं को कोई बयान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें