फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के किसान ने निगला जहर, हालत गंभीर

विज्ञापन
बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाराधीन किसान। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत : कुंडली बॉर्डर धरना स्थल पर सोमवार देर शाम को एक किसान ने जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने किसान का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार किसान की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कुंडली थाना पुलिस के साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे धरनास्थल पर एक किसान के जहर खा लिया। किसान ने मुख्य मंच के पास जाकर जहर निगल लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जिस पर आईटी सेल के सदस्यों ने किसान की हालत बिगड़ी देखी तो अन्य किसानों को अवगत कराया। किसान की पहचान पंजाब के लुधियाना के गांव सरथला निवासी लाभ सिंह (49) के रूप में हुई है। वह कई दिन से धरना स्थल पर ही थे। इसकी सूचना किसान नेताओं और पुलिस को दी गई। लाभ सिंह को तुरंत एंबुलेंस से बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जहर खाने के चलते किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी हालात पर नजर रखे हुए हैं। कुंडली थाना व सिविल लाइन थाना पुलिस अस्पताल में पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज करने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अभी इस बारे में बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
धरने पर तीसरे किसान ने निगला जहर
कुंडली धरना स्थल पर अब तक तीन किसान जहर खा चुके हैं। जिसमें 9 जनवरी को अमरिंदर की मौत हो गई थी। वहीं पंजाब के जिला तरनतारन के गांव पटलपाई के किसान निरंजन (65) ने 21 दिसंबर को दोपहर को धरना स्थल पर सल्फास खा लिया था। उन्हें अस्पताल में उपचार दिलाकर बचा लिया था। अब लाभ सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें