गांव महलाना के खेतों में ट्रैक्टर चलाकर फसल नष्ट करता किसान
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लगातार संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से इन कानूनों को रद्द नहीं किए जाने पर किसानों ने अपनी फसलों को नष्ट करना शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को गांव महलाना के किसान ने अपनी चार एकड़ गेहूं व सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। वहीं सिलाना में भी एक किसान ने दो बीघे गेहूं की फसल को नष्ट कर दिया।
गांव महलाना के रहने वाले वीर सिंह ने बताया कि सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं कर रही है, इसलिए वह लगातार फसल को बर्बाद कर रहे हैं। यही मैसेज हम सरकार को देना चाहते हैं। उसने शुक्रवार को खेत में ट्रैक्टर चलाकर अपनी चार एकड़ गेहूं व सरसों की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया है। वहीं दूसरी ओर सिलाना निवासी किसान आजाद ने अपनी दो बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। आजाद का कहना है कि सरकार कृषि कानून वापिस नहीं ले रही है, ऐसे में उनका इन कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने का यह एक तरीका है।