सिलाना गांव में फसल काटकर विरोध जताते किसान।
- फोटो : Sonipat
खरखौदा। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने सिलाना में वीरवार को गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलाकर व दरांती से काटकर नष्ट दिया। किसान मंजीत, संजय, बलजीत व अजय ने कहा कि वे कृषि कानूनों के विरोध में गेहूं की फसल को नष्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से उनकी मांगों को माना नहीं जा रहा है। ऐसे में विरोध जताने का उनका यही तरीका है। उन्होंने कहा कि किसान सरकार को बताना चाहते हैं कि वह फसल उगाना जानते हैं तो जरूरत पड़ने पर उसको उजाड़ना भी जानते हैं।