गोहाना। लघु सचिवालय परिसर में खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसानों ने सोमवार को धरना जारी रखा। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसान कई बार प्रशासनिक और कृषि विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्हें धरने पर बैठे 70 दिन हो चुका है, लेकिन सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द किसानों की मांगों को पूरा किया जाए।