फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मां पर बेटे ने किए सात वार, दिल पर लगा चाकू तो चली गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत/राई। गांव खेड़ी मनाजात में बेटे ने मां के दिल समेत शरीर पर चाकू से सात वार कर उनकी हत्या की थी। दिल में लगा चाकू जानलेवा बन गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं पिता ने पुलिस को दी शिकायत में भी बड़ा खुलासा किया है कि बेटे ने उनके सामने ही अपनी मां को चाकू मारे थे। जब वह बचाने भागे तो आरोपी उन्हें मारने की धमकी देकर भाग गया। उनका आरोप है कि बेटे का गांव की महिला से मेलजोल था, जिसका परिवार के सदस्य विरोध करते थे। यही रंजिश हत्या का कारण बन गई।
विज्ञापन

गांव खेड़ी मनाजात निवासी निर्मला (49) की रविवार दोपहर बाद घर के अंदर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई थी। महिला के पति ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि वह घटना के समय बाहर गए थे। जब घर लौटे तो देखा कि इकलौता बेटा नवीन अपनी मां को चाकू मार रहा था। उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह धमकी देकर भाग गया। वह पत्नी निर्मला को लेकर अस्पताल गए तो उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बलराज ने पुलिस को बताया है बेटे का गांव की महिला संग मेलजोल था। यह उन्हें और परिवार को पसंद नहीं था। वह अक्सर उसे टोकते थे। वह तथा उनकी पत्नी बेटे को महिला के पास जाने से रोकते थे, जिसके चलते वह रंजिश रखने लगा। उन्होंने उसे जमीन-जायदाद से बेदखल तक कर दिया था। वह महिला से मिलने से रोकने से उनसे खफा था और इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
मां को सात चाकू मारे, नहीं कांपे हाथ
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि आरोपी नवीन ने मां निर्मला पर चाकू से सात वार किए हैं, जिसमें पांच निशान पेट, एक दिल और एक हाथ पर लगा। दिल पर लगे चाकू ने निर्मला की जिंदगी लील ली। मां के पेट व दिल पर चाकू से वार करते हुए आरोपी के हाथ नहीं कांपे और वार करता चला गया।
विज्ञापन


गांव खेड़ी मनाजात में महिला की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। आरोपी युवक की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें