फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार करने पर किसानों ने जाखौली टोल पर दिया धरना

Wed, 21 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: सोनीपत में केजीपी पर स्थित गांव जाखौली टोल प्लाजा पर धरना देते किसान। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और उनके साथियों से रविवार रात को टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार करने के विरोध में मंगलवार को किसानों ने कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) स्थित जाखौली टोल प्लाजा पर धरना देकर रोष जताया। इस दौरान वहां पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद टोल प्रबंधन और किसानों के बीच सहमति बन गई।
विज्ञापन


किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि किसान रविवार रात को उत्तर प्रदेश में हुई बैठक के बाद लौट रहे थे। उनके साथ वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी थे। किसान नेताओं की गाड़ी को जाखौली टोल पर रोकने के साथ टोल कर्मियों ने अशोभनीय व्यवहार किया। इससे किसानों में नाराजगी थी। किसान नेता आधी रात को ही टोल पर धरने पर बैठ गए थे। तब कुछ टोल कर्मचारियों ने एक ट्रक चालक से भी मारपीट की थी। यहां तक की किसानों को कार से कुचलने की धमकी दी गई थी। इसी के विरोध में मंगलवार को किसानों ने टोल पर धरना दिया।
कोहाड़ ने कहा कि देशभर में किसानों की आवाज उठाने के लिए किसान नेता सेवाभाव से यात्रा करते हैं। सेवा कार्य में लगे होने के कारण टोल नहीं देते हैं। उसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने बदसलूकी की। यह निंदनीय है। हालांकि टोल अधिकारी ने गलती मान ली है। किसानों ने उन्हें माफी दे दी है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में बनी सहमति : एसीपी

धरनास्थल पर पहुंचे टोल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत की और खेद जताया। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद मामला सुलझ गया। इसके बाद किसान धरने से उठ गए। एसीपी राजपाल ने बताया कि किसानों ने गलत व्यवहार किए जाने का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन किया था, लेकिन अब दोनों पक्षों के सहमति बन चुकी है।

फोटो :10: सोनीपत में केजीपी पर स्थित गांव जाखौली टोल प्लाजा पर धरना देते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें