फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने 24 घंटे बाद खोला केएमपी-केजीपी, 200 पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग के लिए आंदोलन कर रहे किसानों ने 24 घंटे तक जाम रखने के बाद रविवार सुबह 8बजे केजीपी-केएमपी को खोल दिया। जाम खोलने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के निर्देश पर किसान वापस कुंडली बॉर्डर पर लौट गए। उधर, केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट पर जाम लगाने के मामले में राई थाना में करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों ने रविवार सुबह आठ बजे केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) और केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर लगाया जाम हटा लिया। उसके बाद किसान वापस कुंडली बॉर्डर पर जा डटे। किसान नेता पहले जाम बढ़ाने की चर्चा कर रहे थे, लेकिन बाद में निर्णय लेकर पहले से तय समय के बाद जाम खोल दिया। इस दौरान नेशनल हाईवे-44 पर भी वाहनों की संख्या बढ़ने से कतार लग गई। जिस पर राई गांव के पास बंद किए गए फ्लाईओवर की दिल्ली-पानीपत लेन को खोल दिया गया। करीब दो घंटे बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका। वहीं, केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट पर जाम लगाने के चलते राई थाना पुलिस ने 200 लोगों पर जाम लगाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एएसआई के बयान पर मुकदमा दर्ज कर करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें