फाेटो 05- सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल कार्यालय में एसडीएम को समस्या से अवगत कराने पहुंचे क्षे
खरखौदा। एक वर्ष से कृषि के लिए बिजली की आपूर्ति नहीं होने की वजह से क्षेत्र के कई गांवों के किसान परेशान हैं। उन्होंने सोमवार को एसडीएम के समक्ष अपनी मांग रखते हुए समस्या का समाधान करवाने की गुहार लगाई है। किसानों ने कहा कि इस समस्या को लेकर वह बिजली निगम के अधिकारियों के अलावा एसडीएम को पहले भी शिकायत दे चुके हैं। अब दोबारा से एसडीएम को अवगत करवाने पहुंचे हैं।
किसान जोगिंद्र, फूल कुमार, रविंद्र, महावीर, कृष्ण, वतन, रोहताश, सुनील कुमार, संदीप, बिट्टू, काला, कर्मपाल, आशीष व मुकेश ने कहा कि वह गांव थाना कलां, थाना खुर्द, तुर्कपुर, मंडोरा व मंडोरी के रहने वाले हैं। उनको खेती के लिए मंडोरा एपी से बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन एक वर्ष से उस लाइन से बिजली नहीं मिल पा रही है।
किसानों ने कहा कि उनके गांवों में जो पुरानी लाइन है, उस पर लोड ज्यादा होने के कारण बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली निगम की ओर से नई लाइन का बजट तैयार किया गया था, लेकिन आज तक न तो वह बिछाई गई और न ही पुरानी लाइन को ही दुरुस्त करवाया जा रहा है। ऐसे में उनके खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। एसडीएम ने किसानों को जल्द कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया।
फाेटो 05- सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल कार्यालय में एसडीएम को समस्या से अवगत कराने पहुंचे क्षे