फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान आंदोलन खत्म, फिर भी पटरी पर नहीं लौट रहा रेलवे यातायात

Mon, 27 May 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। अंबाला में 34 दिन तक चले आंदोलन को खत्म होने के बाद भी रेलवे यातायात पटरी पर नहीं लौट पाया है। लंबी दूरी की ट्रेनें एक से नौ घंटे तक की देरी से पहुंच रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में ट्रेनों के लिए लंबा इंतजार कर यात्रियों की हालत पतली हो रही है। यात्रियों ने ट्रेनों का परिचालन बेहतर करने की मांग की है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर अंबाला में रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू कर दिया था। किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से रेलवे अधिकारियों ने इस रूट पर सोनीपत जंक्शन रुककर चलने वाली नौ ट्रेनें रद्द कर दी थी, जबकि 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया था। किसान आंदोलन के खत्म होने के करीब एक सप्ताह बाद भी रेलवे यातायात बेहतर तरीके से पटरी पर नहीं लौट पाया है। हालात यह हैं कि अभी भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

देरी से चली यह ट्रेनें
गांड़ी संख्या ट्रेन का नाम देरी
14034 जम्मू मेल 01.54 घंटे
14054 हिमाचल एक्सप्रेस 01.04 घंटे
12312 नेताजी एक्सप्रेस 01.30 घंटे
04450 पानीपत-नई दिल्ली मेमू 01.35 घंटे
04472 पीएनजी 01.00 घंटे
011078 झेलम एक्सप्रेस 09.25 घंटे
14508 बठिंडा एक्सप्रेस 01.15 घंटे
04451 दिल्ली-पानीपत मेमू 02.00 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 02.30 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 08.07 घंटे
वर्जन
रेलवे लाइनों पर कई जगह काम चल रहा है। जिस कारण कई बार रेलवे यातायात ब्लॉक लेना पड़ रहा है। जिससे भी ट्रेनों का परिचालन बाधित होता है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका विशेष ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन

दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें