सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनैतिक) के आह्वान पर अंबाला में किसानों की तरफ से रेलवे ट्रैक जाम करने से वीरवार को दूसरे दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा। इसके चलते रेलवे ने अप व डाउन ट्रैक की आठ ट्रेनें रद्द कर दी तो छह के मार्ग में परिवर्तन किया जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अंबाला में रेलवे ट्रैक जाम करने के कारण दूसरे भी रेलवे यातायात बाधित रहा। स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों के लिए घंटों इंतजार करते रहे। पूछताछ खिड़की पर भी ट्रेनों के आने के बारे में पता करते रहे। हालांकि ट्रेनों के मार्ग बदलने व ट्रेनों के रद्द किए जाने की अनाउंसमेंट की जाती रही। ट्रेनों के रद्द होने का पता चलने के बाद यात्री अपनी टिकट निरस्त करवाते नजर आए। लंबी दूरी की ट्रेनों के निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन करने का असर सवारी ट्रेनों में नजर आया। इन ट्रेनों में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही।
यह ट्रेनें रही रद्द
अप लाइन
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम
14507 बठिंडा एक्सप्रेस
12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
12497 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
14033 जम्मू मेल
14053 हिमाचल एक्सप्रेस
डाउन लाइन
14508 बठिंडा एक्सप्रेस
12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
12498 शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के मार्ग में किया परिवर्तन
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम स्थिति
11078 झेलम एक्सप्रेस लुधियाना से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस लुधियाना से पुरानी दिल्ली के बीच परिवर्तित किया मार्ग
11058 दादर एक्सप्रेस लुधियाना से से नई दिल्ली के बीच मार्ग परिवर्तित किया
12920 मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्नेहवाल से अंबाला कैंट के बीच मार्ग परिवर्तित किया
14034 जम्मू मेल स्नेहवाल से अंबाला कैंट के बीच मार्ग परिवर्तित किया
वर्जन
किसानों के रेलवे ट्रैक पर आने से दूसरे दिन भी रेलवे यातायात बाधित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है।-दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे