फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का दिल्ली कूच : वकीलों ने मनाया काला दिवस, रखा वर्क सस्पेंड

Fri, 23 Feb 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। किसान आंदोलन-2 में दिल्ली कूच के दौरान दाता सिंह वाला बॉर्डर पर युवा किसान की मौत को लेकर बार एसोसिएशन ने बैठक की। प्रधान अनिल ढूल के नेतृत्व में वकीलों ने किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाया और वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन

वहीं किसान आंदोलन-2 के दौरान दिल्ली कूच को टाले जाने के बाद भी कुंडली-सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवानों को विश्राम दिया है। हालांकि अर्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। हाईवे पर फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित किए जा चुके हैं। केएमपी-केजीपी से ही वाहनों को दिल्ली भेजा जा रहा है। दस दिन से कुंडली-सिंघु बॉर्डर को दिल्ली पुलिस ने बंद कर रखा है। नेशनल हाईवे-44 बंद होने से लोगों की परेशानी कम नहीं होने का नाम ले रही। हालांकि शुक्रवार को कई संपर्क मार्ग पर ढिलाई दी गई है। औचंदी-फिरोजपुर बॉर्डर के पास से दोपहिया वाहनों के निकलने की अनुमति दी गई है। इसके साथ ही कुंडल व आसपास के गांवों को जाने वाले रास्तों पर खोदे गए गड्ढे भरकर वाहनों के आवागमन के लिए लायक बना दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें