गोहाना। खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को गांव भंडेरी समेत कई गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया गया। उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. राजेंद्र मेहरा ने बताया कि खेतों में फसल अवशेष जलाने से एक तरफ प्रदूषण बढ़ता है तो दूसरी तरफ खेतों में भी इसका प्रभाव सही नहीं पड़ता। खेतों की उपजाऊ क्षमता कम होती है। जिसकी वजह से पैदावार कम होती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद