फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फसलों का मुआवजा नहीं मिलने से आहत किसान नहीं मनाएंगे होली

Mon, 25 Mar 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में किसान लघु सचिवालय परिसर में लगातार धरना दे रहे हैं। रविवार को भी धरना जारी रखा। किसानों से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने का नेतृत्व भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों का मुआवजा देने की मांग को लेकर किसान कई बार प्रशासनिक और कृषि विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। उसके बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ है। सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। खराब फसलों का मुआवजा नहीं मिलने पर वह सोमवार को होली नहीं मनाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कि जल्द किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। इस दौरान सरपंच राजमल, कृष्ण कुमार, रणदीप सिंह, रोहित, सतपाल व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें