फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों ने गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की

विज्ञापन
फोटो - लघु सचिवालय में गन्ने का भाव बढ़वाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए किस
विज्ञापन
गोहाना। गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पीएम और सीएम के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया।
विज्ञापन

सत्यवान नरवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गन्ने के भाव में नाममात्र की बढ़ोतरी हुई है। इससे गन्ना किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से नीची के निर्यात पर लगाई गई रोक हटाने और कच्ची चीनी के आयात सौदे को रद्द करने की भी मांग की। इस अवसर पर संदीप मलिक, कदम डागर, बिजेंद्र मलिक, सुनील और रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें