फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: झरोठी टोल पर किसानों ने फूंका पंजाब सीएम का पुतला, किसानों के लिए अभद्र भाषा इस्तेमाल करने का विरोध

Wed, 23 Nov 2022 01:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान अन्नदाता है और तिरस्कार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह किसानों को नागवार है।
विज्ञापन
सोनीपत में पंजाब के सीएम का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव झरोठी टोल प्लाजा के पास किसानों ने भारतीय किसान नौजवान यूनियन के बैनर तले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला जलाकर रोष जताया। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। किसान इसे किसी सूरत में सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर को किसानों ने पहले टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया और उसके बाद पंजाब के सीएम का पुतला जताया। अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि किसान अन्नदाता है और तिरस्कार किसी सूरत में सहन नहीं होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री ने जिस भाषा का प्रयोग किया है वह किसानों को नागवार है। साथ ही उन्होंने कहा कि झज्जर के बादली के साथ केएमपी के साथ निकल रही रेलवे लाइन के लिए अधिगृहित की जा रही जमीन का मुआवजा काफी कम दिया जा रहा है। जिसके विरोध में बादली में होने वाले रोष प्रदर्शन में सोनीपत के किसान भी भाग लेंगे। 

उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को किसान आंदोलन स्थगित हुए 1 साल हो जाएगा। अभी भी बहुत सी मांग पूरी नहीं हुई हैं। ऐसे में एक बार फिर 11 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान कुंडली बॉर्डर पर एकत्रित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें