फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ड्रेन में गिरे बच्चे की मौत पर आशियाना बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन, निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी

Wed, 23 Nov 2022 12:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

रविवार को मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव रोहामराजी फिलहाल शिव कॉलोनी निवासी नंदूलाल मुखिया का बेटा पवन (5) खेलते हुए ड्रेन के पास खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सोनीपत में आशियाना बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की  शिव कॉलोनी के पास खेलते हुए ड्रेन में गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत के मामले में बिफरी आशियाना बचाओ संघर्ष समिति ने जुलूस निकाल नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने जल्द से जल्द ड्रेन को पक्का कराने का काम पूरा करने व बच्चे के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन


रविवार को मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव रोहामराजी फिलहाल शिव कॉलोनी निवासी नंदूलाल मुखिया का बेटा पवन (5) खेलते हुए ड्रेन के पास खोदे गए गड्ढे में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के समय नंदूलाल और उनकी पत्नी पार्वती मजदूरी करने खरखौदा गए थे। पवन अपनी सात साल की बहन प्रियंका के साथ खेलते हुए गड्ढे के पास चला गया था और उसमें गिर गया था। 

मामले को लेकर आशियाना बचाओ संघर्ष समिति के राज सिंह दलाल और वार्ड-2 से पार्षद सुरेंद्र नैय्यर के नेतृत्व में लोगों ने जमकर रोष जताया। उनका आरोप था कि नाले को पक्का करने का काम काफी धीमी गति से हो रहा है। जिसके चलते ही बच्चे की जान गई है। उन्होंने बताया कि ड्रेन के पास उनके घरों को गिराने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन ड्रेन को पक्का करने का काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा। उन्होंने ड्रेन में डूबे बच्चे के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग की है। लोग नगर निगम के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें