फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसानों को हरी खाद के प्रयोग की सलाह

Fri, 05 Jun 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड (कृभको) की ओर से गांव सांदल कलां में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के कृषि विज्ञान विभाग की प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. कपिला शेखावत ने शिरकत की। आईएआरआई की वैज्ञानिक डाॅ. मनीषा व डाॅ. निरंजना भी मौजूद रहीं। कृभको के जिला फील्ड अधिकारी डाॅ. देवेश यादव ने किसानों को कम्पोस्ट, राइजोसुपर और एनपीके-1 जैसे उत्पादों की जानकारी दी। डाॅ. कपिला शेखावत ने किसानों को हरी खाद के प्रयोग और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित और विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मृदा की उर्वरता बनाए रखने के लिए जैविक एवं रासायनिक स्रोतों का संतुलित उपयोग आवश्यक है। अंत में शाहजादपुर पैक्स के अध्यक्ष राज सिंह ने सभी अतिथियों और किसानों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें