फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कमरे में सो रहे किसान की जलकर मौत, एयरकंडीशनर के साथ ही फिटिंग की वायर जलने से आग लगने का अंदेशा

Sun, 23 Jul 2023 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कमरे में लगे एयरकंडीशनर के साथ ही फिटिंग की वायर जलने से आग लगने का अंदेशा है। तड़के धुआं देखकर कमरे में मां गई तो आग का पता लगा। मृतक की पत्नी मायके गई थी। चार साल का बेटा नीचे दादी के पास सो रहा था।
विज्ञापन
मंजीत का फाइल फोटो। गांव सोहटी में कमरे में आग लगने से जला बेड व सोफा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव सोहटी में घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में आग लगने से जलकर व दम घुटने से युवक की मौत हो गई। तड़के धुआं नीचे तक पहुंचा तो परिजनों को पता लगा। सैदपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। हादसा कमरे में फिटिंग की वायरिंग व विंडो एसी की वायरिंग जलने से होने का अंदेशा है।

विज्ञापन


गांव सोहटी निवासी किसान मंजीत (36) शुक्रवार की रात को घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं, जबकि चार साल का बेटा नीचे कमरे में अपनी दादी के पास सो रहा था। तड़के कमरे से धुआं निकलते पर उनकी मां ऊपर गई तो कमरे में आग लगने से धुआं निकलता दिखा। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया।

जिसके बाद ग्रामीणों ने दरवाजा खोला तो कमरा धुएं से भरा हुआ था। मंजीत जली हालत में बेड पर पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। कमरे की पूरी फिटिंग के साथ ही विंडो एसी की वायर जली हुई थी। आशंका है कि एयर कंडीशनर का कंप्रेशर फटने से कमरे में आग लग गई और छत पर कराई गई फाल सीलिंग और दीवारों पर इंटीरियर डेकोरेशन के लिए लगवाई गई प्लाई से पूरे कमरे में आग लग गई, जिससे मंजीत की दम घुटने और जलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


नहीं फटा था कम्प्रेशर, जली हुई थी पूरी वायर
जांच के दौरान यह पता चला कि एयर कंडीशनर का कंप्रेशर नहीं फटा था। कमरे में बिजली की फिटिंग की वायर के साथ ही एयर कंडीशनर की पूरी वायरिंग जली हुई थी। जिससे कमरे की दीवारों पर लगी प्लाई से आग भड़क गई, जिससे हादसा हो गया।

दादी के साथ सो रहा था बेटा
हादसे का शिकार हुए मंजीत कमरे में अकेले सो रहे थे। पत्नी के मायके जाने के बाद बेटा भी अपनी दादी के साथ ही नीचे कमरे में सो रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घर में है एयर कंडीशनर तो कई सावधानी रखना जरूरी
मैकेनिक बंटी का कहना है कि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते समय कई सावधानियां बरतना जरूरी है। समय-समय पर एयर कंडीशनर की सर्विस करवाने के साथ ही जरूरी है कि बेहतर गुणवत्ता के तार इस्तेमाल किए जाएं। जिससे लोड होने पर तार गर्म न हो। इसके साथ ही एयर कंडीशनर पर एमसी जरूर लगी होनी चाहिए, ताकि कोई शॉर्ट-सर्किट होने पर लाइन बाधित हो जाए। साथ ही वोल्टेज का इस्तेमाल भी जरूरी है।

कमरे में आग लगने से युवक की जान गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता लग सकेगा। -अशोक कुमार, चौकी प्रभारी सैदपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें